फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट: वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए 16 करोड़ खर्च करेगी सरकार, खरीदेगी बुलेट प्रूफ, जैमर वाले वाहन

Tue, 20 Nov 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

प्रदेश के अतिविशिष्ट सुरक्षा प्राप्त लोगों (वीवीआईपी) व प्रदेश में बाहर से आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए सरकार 95 नए वाहन खरीदेगी। इसमें बुलेट प्रूफ व जैमर युक्त वाहन भी शामिल हैं। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा विभाग ने गोरखपुर व गाजियाबाद में प्रदेश के विशिष्ट व अति विशिष्ट सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए 16 वाहन खरीदे जाएंगे। इसमें 4 स्कॉर्पियो, दो जैमर युक्त वाहन, 3 बुलेट प्रूफ  व 7 टाटा सफारी शामिल है।

दरअसल, गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य अति विशिष्ट महानुभावों के आगमन का केंद्र बना है, वहीं सीएम व अन्य वीवीआईपी के अक्सर नई दिल्ली आने-जाने के मद्देनजर गाजियाबाद सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील रहता है। प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह बाहर से आने वाले विशिष्ट व अति विशिष्ट महानुभावों के राज्य भ्रमण के दौरान पुख्ता सुरक्षा के लिए 79 नए वाहन खरीदने को मंजूरी दी गई है। इस पर 16.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 13.83 करोड़ से स्थापित होगी गुरु गोरक्षनाथ पीठ

प्रदेश कैबिनेट ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ के निर्माण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। शोध पीठ के निर्माण पर 13.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुराने कामर्स विभाग के जर्जर भवन को ध्वस्त किया जाएगा। ध्वस्तीकरण की वजह से 1.18 करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी स्थान पर शोध पीठ की स्थापना होगी। पीठ की स्थापना का काम संस्कृति विभाग कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें