योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों पर कड़ी नजर रखेगी। इसके लिए खास जीपीएस तकनीकि से मदरसों की निगरानी की जाएगी। बताया जा रहा है कि मदरसों में नकली छात्र और कर्मचारी न छिप सकें इस लिए ऐसा किया जा रहा है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले मदरसा परिषद का पोर्टल लॉन्च हुआ है। मदरसा शिक्षा परिषद के पोर्टल पर इन सभी मदरसों का ब्योरा अपडेट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मदरसे में पढ़ाने वाले टीचर्स के आधार कार्ड की डिटेल तक सरकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
इतना ही नहीं मदरसों के क्लास रूम के मैप और इमारतों की तस्वीरें भी मांगी गई हैं। यूपी सरकार के निर्देश पर सभी 16,000 मदरसों की जियो टैगिंग की जाएगी।