फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लैंग्वेज लैब' के लिए 10 पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए योगी सरकार ने मंजूर किए 1.75 करोड़ रुपये

Sat, 07 Nov 2020 04:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

युवाओं को उच्च गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 जिलों में स्थापित पॉलीटेक्निक संस्थानों में 'लैंग्वेज लैब' की स्थापना के लिए धनराशि 1 करोड़ 75 लाख रुपए की मंजूरी दी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राजकीय पॉलीटेक्निक, इटावा, संजय गांधी पालीटेक्निक, अमेठी, सावित्रीबाई फुले राजकीय पालीटेक्निक, आजमगढ़ के अलावा एससीएसपी योजनांतर्गत जनपद कानपुर देहात, कौशाम्बी, श्रावस्ती, शामली, कुशीनगर, संतकबीरनगर और कासगंज में स्थापित एमएमआईटी के छात्रों को लाभ होगा।

लैब का सर्वाधिक लाभ छात्राओं को नौकरी में मिलेगा। अक्सर कम्युनिकेशन स्किल मजबूत न होने के चलते विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। ऐसे में इस लैब से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। लैंग्वेज लैब में छात्र भाषा पर अपनी पकड़ आसानी से मजबूत बना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें