फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 9 नवंबर को अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय कथा धाम में होगी योगी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Tue, 07 Nov 2023 01:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी की पहल पर अयोध्या में 11 अक्तूबर को होने वाली दीपोत्सव से पहले रामनगरी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक 9 नवंबर को अयोध्या स्थित अंतरराष्ट्रीय कथा धाम में होगी। बैठक में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के गठन सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी की पहल पर अयोध्या में 11 अक्तूबर को होने वाली दीपोत्सव से पहले रामनगरी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक में अयोध्या से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। शासन की ओर से सोमवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों को बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में उपस्थित रहने का संदेश भेजा गया है।

कैबिनेट का एजेंडा बुधवार तक जारी किया जा सकता है। उधर, अयोध्या में होने वाली कैबिनेट के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए मंत्री भी लौटकर आएंगे। उल्लेखनीय है इससे पहले 2019 में प्रयागराज में भी कैबिनेट बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें