फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लोहिया संस्थान में नर्सिंग भर्ती के संबंध में जारी हुआ फर्जी आदेश, साक्षात्कार के लिए बुलाया

Tue, 07 Nov 2023 01:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग भर्ती के संबंध में एक फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संस्थान प्रशासन ने इसका खंडन करते हुए अपनी वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित की है।
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग भर्ती के संबंध में एक फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संस्थान प्रशासन ने इसका खंडन करते हुए अपनी वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित की है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फर्जी पत्र में हाल ही में हुई नर्सिंग भर्ती की नई सूची के तहत साक्षात्कार और सत्यापन के लिए बुलाने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि बीते दिनों एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर चल रहे पत्र की कॉपी लेकर उनसे मिलना आया। इसमें फ्रीडम फाइटर और फिजिकली हैंडिकैप्ड समेत कुछ कैटेगरी के अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था, जबकि संस्थान के स्तर से इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। इस फर्जी पत्र से बाकी लोग न परेशान हों, इसको देखते हुए संस्थान की वेबसाइट पर पर पत्र जारी कर इस तरह के आदेश का खंडन किया गया है। यह फर्जी आदेश संभवत: ठगी की नीयत से जारी किया गया है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें