फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने दी छठ महापर्व की बधाई, बोले- घर पर रहकर ही मनाएं त्योहार

Wed, 18 Nov 2020 03:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी समाज समेत प्रदेश की जनता को छठ पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति वंदनीय भाव के प्रतीक लोक आस्था के महापर्व "छठ पूजा" के प्रथम व्रत "नहाए-खाए" की आप सभी को शुभकामनाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पूर्व के त्योहारों की भांति छठ पर्व भी घर पर ही मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है बल्कि कमजोर हुआ है। बचाव ही इसका सर्वोत्तम उपाय है। ऐसे में पर्व के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पूरी तरह अनुपालन करें।

गौरतलब हो कि बुधवार से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। 19 नवंबर को छोटी छठ व खरना पर व्रती महिलाएं साठी चावल व गुड़ की खीर (रसियाव) का सेवन कर 36 घंटे के निर्जल व्रत की शुरुआत करती हैं। 20 नवंबर को पहला अर्ध्य होगा। 21 नवंबर को प्रसाद वितरण के बाद पारण के साथ व्रत का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें