मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे अपने सरकारी आवास पर महिला ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों तथा नगरीय क्षेत्रों की महिला पार्षदों, अध्यक्षों व महिला अध्यापिकाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह संवाद प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित किया जाएगा।
मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से प्रारंभ किया गया है। छह माह का यह अभियान चैत्र नवरात्र तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न विभाग कार्यक्रम आयोजित करेंगे।