फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: नवरात्र पर अस्थायी मंदिर में रामलला की पूजा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 12 Mar 2020 08:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या आएंगे। उनके अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएम योगी रामजन्मभूमि परिसर में बन रहे रामलला के अस्थाई मंदिर के शिफ्टिंग कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। रात्रि प्रवास के बाद वह 25 मार्च की सुबह नवरात्र के प्रथम दिन नए अस्थायी मंदिर में रामलला का पूजन अर्चन करेंगे। उधर, दूसरी तरफ रामलला के गर्भगृह को शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी लगभग अंतिम दौर में पहुंच गईं है।

विज्ञापन


मानस भवन के दक्षिण में बुलेटप्रूफ फाइबर के मंदिर में 24 मार्च को सीएम योगी की उपस्थिति में संत-धर्माचार्य वैदिक मंत्रों के बीच रामलला को नए अस्थायी भवन में विराजमान करेंगे। सीएम योगी 24 मार्च को रात्रि प्रवास करेंगे और 25 मार्च की सुबह नवरात्र और रामनवमी के प्रथम दिन रामलला का पूजन अर्चन करेंगे।

इस दौरान रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। सीएम योगी के पूजन करने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी मंदिर खोल दिया जाएगा। रामजन्मभूमि क्षेत्र के ट्रस्टियों ने रामलला को शिफ्ट करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दूरी कम होगी और रामलला के नजदीक से दर्शन भी होंगे'

सूत्रों की मानें तो अस्थायी मंदिर का चबूतरा बनने के बाद दीवार भी बनाई जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ श्रद्धालुओं के रामलला के दर्शन के लिए रास्ते भी सुलभ बनाए जा रहे हैं। अब दूरी कम होगी और रामलला के नजदीक से दर्शन भी होंगे।

श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी जिला प्रशासन ध्यान रख रहा है। वहीं ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन से भक्त नए स्थल पर रामलला के दर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें