फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आज सीतापुर के दौरे पर, कुत्तों के हमले में घायल व मृतकों के परिवारीजनों से करेंगे मुलाकात

Fri, 11 May 2018 01:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सीतापुर जाएंगे ओर कुत्तों के हमले में जख्मी व मृत बच्चों के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि जिले में आदमखोर कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। वो अब तक 12 से ज्यादा बच्चों को नोचकर मार चुके हैं, जबकि लगभग 25 बच्चों को घायल कर दिया है।

विज्ञापन


विशेषज्ञ कुत्तों के इस व्यवहार पर अध्ययन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये कुत्ते न तो भौंकते हैं और न ही गुर्रराते हैं, सीधे हमला कर देते हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मादा कुत्तों और जंगली जानवरों के बीच संबंधों से कुत्तों की इस प्रजाति का विकास होने की संभावना है। कुत्तों के नमूने ले लिए गए हैं और उन पर रिसर्च की जा रही है। अब तक लखनऊ नगर निगम ने कई कुत्ते पकड़े हैं।

वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा और कहा कि एनकाउंटर वाली सरकार कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि मामले पर सरकार को जल्द एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा हाईकोर्ट ने मामले पर सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सवाल किया कि पूरे प्रदेश में इंसानों पर हमला कर रहे कुत्तों से निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है? हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि सरकार जवाब दाखिल कर बताए कि आवारा कुत्तों को खत्म करने की उसके पास क्या नीति है? अपर स्थायी अधिवक्ता ने जवाब के लिए समय मांगा तो कोर्ट ने अगली सुनवाई चार जुलाई को नियत कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें