फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्कूलों पर अब सीधे रहेगी सीएम योगी आदित्यनाथ की नजर

Sun, 09 Jul 2017 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय और निदेशालय की सीधी नजर रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब चाहेंगे, अपने दफ्तर से प्रदेश के किसी भी स्कूल में अध्यापकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति देख सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंटीग्रेडेट वेरीफिकेशन रेड्रसल (आईवीआर) सिस्टम बनाया जा रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक वेदपति मिश्र को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सभी स्कूलों को इस सिस्टम से जोड़कर प्रतिदिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्यापकों की उपस्थिति, छात्र शिक्षक अनुपात, मिड डे मील सहित अन्य कार्यों की सूचना अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इससे जहां अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्‍चित होगी, वहीं विद्यालयों की व्यवस्‍था में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें