फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्रदेश का बजट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 16 Feb 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट के बाद अपने भाषण में कहा कि ये वित्त वर्ष 2018-19 के लिए समग्र विकास का बजट है। जिसमें किसान, नौजवान, महिला व गांव को ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन


बजट वित्तीय अनुशासन कायम कर बनाया गया है। इस बार का बजट प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। प्रदेश सरकार ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट पेश किया है। जो कि पिछली बार के बजट (तीन लाख चौरासी हजार करोड़) से 11.04 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि बजट में एक तरफ जहां अवस्थापना व विकास का ध्यान रखा गया है। वहीं, युवाओं के स्टार्टअप के लिए 250 करोड़ रुपये का भी प्रबंध किया गया है। प्रदेश सरकार शिक्षकों के  1,37,000 पद और पुलिस विभाग में खाली पड़े 1,62,000 पदों पर भर्ती कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने प्रेस कांफ्रेंस में बजट में की गई घोषणाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन व शासन की जवाबदेही तय करने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर लेकर आ रहे हैं। जिससे कि आमजनता की शिकायतों को मुख्यमंत्री ऑफिस तक सीधे पहुंचाया जा सके। इस योजना के लिए बजट में 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए औद्योगिक नीति हेतु 1400 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। उन्होंने बजट को आमजनता के हितों वाला बताते हुए वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल को बधाई दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें