फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, समय आने पर अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर

Sat, 15 Sep 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अयोध्या में सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें अयोध्या जाने में डर नहीं लगता। हालांकि, तमाम नेता वहां जाने से डरते हैं। हमारे वहां जाने के राजनीतिक निहितार्थ भी ढूंढते हैं। हम अयोध्या में भव्य म्यूजियम और भगवान राम की भव्य प्रतिमा लगाएंगे। हमने न अपना कोई मुद्दा छोड़ा है और न ही उसका राजनीतिकरण किया है। समय आने पर अयोध्या में भव्य मंदिर जरूर बनेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर कहा कि अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा तो आत्मरक्षा में पुलिस भी उस पर गोली चलाएगी। हमारे रहते न अभी तक कोई फर्जी एनकाउंटर हुआ है और न ही भविष्य में होगा, लेकिन हर व्यक्ति को सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है।

योगी ने कहा, मैं प्रदेश की जनता को गारंटी देता हूं कि राह चलते किसी व्यक्ति को पुलिस गोली नहीं मार सकती। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन आतंकियों को त्योहारों के मौके पर उत्पात मचाने के लिए खुला नहीं छोड़ सकते।
विज्ञापन


कानपुर में गुरुवार को ही हमने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा एक आतंकी पकड़ा। मुख्यमंत्री ने बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज के स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि अन्याय से पीड़ित महिलाएं हेल्पलाइन 181 या 1090 पर मदद ले सकती हैं।

विपक्षी दलों की हताशा महागठबंधन का आधार

- फोटो : amar ujala
योगी ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन न कोई आधार है, न मुद्दा और न ही नेता। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकास को रोकने की शरारतपूर्ण चेष्टा है। हमें पूरा यकीन है कि 2019 का चुनाव भी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे।

लिंग अनुपात में सुधार के लिए अभियान चलाने का आह्वान
सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बालकों से ज्यादा बालिकाएं नियमित आ रही हैं। सरकार महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। उन्होंने लिंग अनुपात में सुधार के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

सबको सुरक्षा, किसी का तुष्टीकरण नहीं

- फोटो : amar ujala
योगी ने कहा कि प्रदेश में अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर अधिकांश कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। पिक एंड चूज की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। मेरिट के अनुसार ही निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में मॉब लिंचिंग की कोई घटना नहीं हुई है। सरकार सबकी सुरक्षा और सबके विकास के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेगी।

स्वच्छता मिशन में योगदान देने वाले 150 लोग सम्मानित होंगे
सीएम ने कहा कि दो अक्तूबर को प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने के बाद इस योजना का अगला चरण शुरू किया जाएगा। उस दिन स्वच्छ भारत मिशन में योगदान देने वाले 150 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 

'जब चाहेंगे कर लेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार'

- फोटो : amar ujala
भाजपा का हर कार्यकर्ता मंत्री बनने लायक है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस दिन जरूरत महसूस होगी, प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। इसे लेकर अन्य लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

इंसेफ्लाइटिस से मौतों के लिए कुप्रंबधन था जिम्मेदार
सीएम ने कहा कि पिछले साल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों को मीडिया ने काफी हाईलाइट किया। जेनुइन मुद्दा था। इसे उठाना ही चाहिए था, लेकिन हमने इंसेफ्लाइटिस समेत जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए कदम उठाए। ट्रेनिंग की व्यवस्था की।

इसी का नतीजा है कि इस साल मौतों में बेहद कमी आई है। सिर्फ छह मौतें ही हुईं। इससे पहले के दो वर्षों में क्रमश: 80 और 116 मौतें हुई थीं। इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतों के लिए उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में रहे कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं

- फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा कि प्रत्येक अस्पताल, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। दवा खरीद के लिए कॉर्पोरेशन बना दिया गया है। कंपनियां बाजार भाव से आधे दाम पर दवाओं की आपूर्ति कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें