फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद का नाम बदलने पर बोले सीएम योगी, कहा- सवाल उठाने वालों को इतिहास नहीं पता

Tue, 16 Oct 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम बदलने पर कहा कि यहां पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है। इसलिए इसे प्रयागराज नाम दिया गया था।

विज्ञापन


योगी ने इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुगलकाल में इस जगह का नाम इलाहाबाद किया गया था। जो इस मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें भारत के इतिहास की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इलाहाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही जिन संस्थाओं के नाम में इलाहाबाद लगा हुआ है। उनका नाम भी बदल दिया जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद हाईकोर्ट व अन्य संस्थाओं को नाम को बदलने के लिए राज्य सरकार संबंधित संस्थाओं को पत्र लिखेगी।
विज्ञापन


बताते चलें इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने की मांग लंबे अर्से से संत-महात्मा करते आ रहे हैं। मांग करने वालों का तर्क है कि पहले भी इलाहाबाद का नाम प्रयाग ही था जिसे मुगल बादशाह अकबर ने बदलकर 'अल्लाहाबाद' रख दिया था। कालांतर में इसे इलाहाबाद कहा जाने लगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें