फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल को यादकर सीएम योगी बोले, उनकी एक लाइन दिलों की कड़वाहट को मिठास में बदल देती थी

Tue, 26 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना‌थ ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 94वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल जी ने एक पार्टी एक विचारधारा में रहकर राजनीति में शून्य से ‌शिखर तक का सफर तय किया। वो पक्ष में रहे हों या विपक्ष में उनके व्यक्तित्व का हमेशा ही विशेष आकर्षण रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्थिरता के माहौल में देश की राजनीति को स्‍था‌‌‌यित्व देने और अर्थव्यवस्‍था को पटरी पर लाने और उसे मजबूती देने का काम अटल जी ने किया। योगी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अटल बिहारी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम 'अटल गीत गंगा' में बोल रहे थे।

अटल जी के साथ अपने अनुभवों को याद करते हुए योगी ने कहा कि मुझे 1992 से 2005-06 तक उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। संसद में पक्ष-विपक्ष में कितना भी तनाव क्यों न हो लेकिन अटल जी का एक वक्तव्य सारी कड़वाहट को मिठास में बदल देता था। 1998 से 2004 तक  प्रधानमंत्री रहते हुए उन्‍होंने देश के विकास के लिए अद्भुत काम किया।
विज्ञापन


अटल जी की नींव पर ही आगे चलकर कांग्रेस ने 10 साल तक राज किया। कांग्रेसियों के पास कोई अलग योजना नहीं थी, सब अटल जी की ही योजनाएं थी। आमलोगों तक मोबाइल पहुंचाना, भारत के गांवों को सड़कों से जोड़ना। इन सपनों का आधार अटल जी के कार्यकाल में ही तैयार हुआ।

कार्यक्रम में यूपी के राज्यपाल राम नाईक, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन, अटल जी के सभी भाषणों को अंग्रेजी में अनुवादित करने वाले डॉ एन एम घटाते, यूपी सरकार के मंत्रीगण सहित बॉलीवुड व भोजपुरी कलाकार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें