फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक रहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 31 May 2020 01:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक रहा। साल भर में उन्होंने जो काम किया, वर्षों से देश के लिए चुनौती बनी बड़ी समस्याओं के हल के लिए उन्होंने जो जज्बा दिखाया, वह खुद में बेमिसाल है।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि अनुच्छेद 370 की एक झटके में समाप्ति, तीन तलाक की कुप्रथा का अंत, आतंकवाद विरोधी अधिनियम लागू करना और अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना इसका सुबूत है। जम्मू-कश्मीर में 70 वर्षों से नासूर बने अनुच्छेद 370 के खात्मे के निर्णय से 130 करोड़ देशवासियों का एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो गया।
 


उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व और अप्रत्याशित वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से प्रधानमंत्री की अगुआई में जो जंग लड़ी जा रही है, वह पूरी दुनिया के लिए नजीर है। लॉकडाउन में पीएम ने सबसे प्रभावित तबके के हित पर सर्वाधिक ध्यान देकर अनुकरणीय कार्य किया। इसी तबके के हित में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। स्वदेशी को बढ़ावा देने के संदेश के साथ आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उस राह पर चलकर शीघ्र ही भारत पूरी दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की नागरिकता के वर्षों के सपने को साकार किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पीड़ित हिंदू एवं अल्पसंख्यक समुदाय को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करते हुए भारत की नागरिकता के वर्षों के सपने को साकार किया।

अन्नदाता किसानों के आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू करने के साथ-साथ उनकी समृद्धि के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों के साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए भी कई निर्णय किए गए। कुल मिलाकर उन नारों ‘सबका साथ, सबका विकास, एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को मूर्त रूप मिला जो छह साल पहले भाजपा ने दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें