योगी आदित्यनाथ और हृदय नारायण दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार का कुंभ का आयोजन दुनिया में यूपी की छवि को बदल देगा। विधानभवन के तिलक हॉल में सोमवार को हुई संसदीय पत्रकारिता संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में जहां यूपी देश में नंबर एक पर पहुंचेगा, वहीं रोजगार के अवसरों में भी भारी वृद्धि होगी।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि पत्रकार बिना सदन के सदस्य होते हुए भी सदन के सदस्य होते हैं, क्योंकि वे वहां हुए कामों को आम लोगों तक पहुंचाते हैं।
पूर्व राज्यसभा सदस्य राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ ने कहा कि सदन में सकारात्मक बहस होने पर ही मीडिया सकारात्मक पक्ष को सामने रख सकता है। उन्होंने सदन की कार्यवाही के कवरेज के अपने अनुभव भी साझा किए।