पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और किसानों को सम्मानित किया।
इस मौके पर योगी ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार गरीबों और किसानों को समर्पित है। हम किसानों के लिए काम कर रहे हैं। हमने सरकार में आते ही लघु व सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया।
मुख्यमंत्री योगी ने किसानो को किसान कृषि कैलेंडर भी दिया। प्रदेश सरकार चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मना रही है।