फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का आदेश, बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान पर प्रभावितों की तत्काल मदद करें अफसर

Sun, 07 Apr 2019 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात लखनऊ व आसपास के जिलों में आई आंधी, बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर जनता की तत्काल मदद करने के लिए जिलाधिकारियों को आदेश दिये हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रभावितों को अगर धनराशि की जरूरत है तो रविवार को ही डिमांड भेजकर तत्काल उन्हें मदद उपलब्ध करवाएं और फसलों को हुए नुकसान का आकलन करें।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश अपर मुख्य सचिव राजस्व द्वारा दिये गये हैं। इसके लिये आवश्यक धनराशि जारी भी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें