फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने किए 12 हजार शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले, बोले- ट्रांसफर-पोस्टिंग में वसूली बर्दाश्त नहीं

Thu, 14 Jun 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में बहुप्रतीक्षित अंतरजनपदीय ऑनलाइन तबादले आखिरकार बुधवार को शुरू हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करते हुए 42 जिलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 11963 सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों के तबादले किए। उन्होंने 30 जून तक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि 30 जून के बाद कोई भी ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल की मौजूदगी में एनेक्सी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सचेत किया कि छुट्टी, ट्रांसफर-पोस्टिंग आदि के लिए शिक्षकों से वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी शिकायतें मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

15 फीसदी से अधिक पद खाली होने के कारण 25 जिलों में तबादले नहीं
सरकार ने सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापक के 15 प्रतिशत से अधिक पद खाली होने के कारण 25 जिलों में अंतरजनपदीय तबादले नहीं किए हैं। भदोही, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, इटावा और सुल्तानपुर में प्राथमिक विद्यालयों में तबादले नहीं किए गए हैं। चंदौली, मुजफ्फरनगर, संभल, रायबरेली, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, औरैया, सीतापुर, पीलीभीत, हरदोई, कुशीनगर, बदायूं, श्रावस्ती, कासगंज, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, सोनभद्र, शाहजहांपुर और एवं लखीमपुर खीरी के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 15 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त होने के कारण अंतरजनपदीय तबादले नहीं किए गए हैं। इन जिलों में एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में तबादले किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

विकास में पिछड़े 8 जिलों में भी तबादले नहीं

फाइल फोटो
विकास की दृष्टि से पिछड़े सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, सोनभद्र, चंदौली, फतेहपुर, चित्रकूट और बलरामपुर से भी किसी शिक्षक का अंतरजनपदीय तबादला नहीं किया गया है। जिले के अंदर ही इच्छुक शिक्षकों का तबादला किया जा सकेगा।

तबादला आदेश पर होगा क्यूआर कोड
तबादलों में फर्जी आदेश की आशंका समाप्त करने के लिए प्रदेश में पहली बार तबादला आदेश क्यूआर कोड के साथ जारी किया जाएगा। आवेदनकर्ता अध्यापक विभाग की वेबसाइट पर पैन नंबर तथा बैंक खाता संख्या का प्रयोग करते हुए स्वयं ही देख सकेंगे। साथ ही स्थानांतरण आदेश की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।

दिव्यांगों और गंभीर बीमारी वालों को वरीयता
निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ऑनलाइन तबादलों में दिव्यांग, असाध्य व गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षकों और अध्यापिकाओं को वरीयता दी गई है। आवेदन पत्रों के सत्यापन के बाद वेटेज अंक का निर्धारण करते हुए अध्यापकों की सूची सार्वजनिक कर आपत्तियां मांगी गईं। ई-मेल से मिली आपत्तियों का निपटारा जिला स्तर पर गठित कमेटी से कराया गया।
विज्ञापन

तबादले में लगे पांच महीने

- फोटो : amar ujala
बेसिक शिक्षा विभाग के हजारों शिक्षकों को दो वर्ष से अंतरजनपदीय तबादलों का इंतजार था। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 40,766 और प्रधानाध्यापकों के 6,719 पद रिक्त थे।  अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया गत 16 जनवरी से शुरू की गई थी। 15 फरवरी तक 37,396 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन आवेदन किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के स्तर से काउंसलिंग कर आवेदन पत्रों का सत्यापन किया गया।

31,513 आवेदन पत्र सही पाए गए। प्राथमिक विद्यालयों के 8,918 सहायक अध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 3045 सहायक अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों के ऑनलाइन तबादले किए गए हैं। विभाग को पहली बार ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया पूरी करने में पांच महीने लग गए।

जुलाई के प्रथम सप्ताह तक वितरित करें किताबें और जूते मोजे
मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यार्थियों को जुलाई के प्रथम सप्ताह तक किताबें, यूनिफार्म और जूते-मोजे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल खुलने से पहले पूर्व ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान के साथ समन्वय कर स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे स्कूल की साफ. सफाई कराने के भी निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें