फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ट्रेंड में देश के सभी मुख्यमंत्रियों को योगी ने पछाड़ा

Thu, 21 Mar 2019 05:19 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में यूपी को देश का पहला राज्य बनाने और प्रयागराज में कुंभ से सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वह ‘गूगल ट्रेंड’ में भी देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत वेबसाइट www.yogiadityanath.in भी इन दिनों देश में सबसे  पसंदीदा वेबसाइट बन गई है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ही सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रदेश की जनता के समक्ष पेश किया था। इसके साथ ही वह ‘गूगल ट्रेंड’ में देश के सभी मुख्यमंत्रियों से आगे निकल गए हैं।

दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं तो तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ट्रेंड कर रहे हैं। जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चौथे स्थान पर ट्रेंड करती दिखीं। इसी तरह देश भर की सबसे लोकप्रिय 5 वेबसाइट में अब योगी आदित्यनाथ की वेबसाइट भी शामिल हो गई है। इस वेबसाइट पर रोजना 97.6 प्रतिशत विजिटर्स आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें