फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में और 50 हजार बेड जल्द तैयार करें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 04 Aug 2020 06:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में 50 हजार बेड जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन बेड के लिए चिकित्सा कर्मियों सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महानिदेशक स्वास्थ्य तथा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर संबंधित कोविड चिकित्सालय में बेड उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी रूप से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों से दिन में दो बार फोन से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जाए। जिस जिले में ये सेंटर सुचारु रूप से काम नहीं कर रहे हैं, वहां के डीएम की जवाबदेही तय की जाएगी।

कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर सावधानी आवश्यक है

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर सावधानी आवश्यक है। किसी को भी महामारी फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। संक्रमण को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग आवश्यक है।

कोविड-19 तथा संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को विशेष स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान जारी रखा जाए। उन्होंने कानपुर नगर की चिकित्सा सेवाओं को बेहतर करने तथा वेंटिलेटर बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।

एंबुलेंस व्यवस्था को और बेहतर करें
योगी ने एंबुलेंस व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा के साथ-साथ सरकारी चिकित्सालयों तथा मेडिकल कॉलेज की कुल एंबुलेंस का 50 प्रतिशत कोविड मामलों में उपयोग किया जाए। बाकी 50 प्रतिशत नॉन कोविड मामलों में इस्तेमाल होंगी।
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य करें तेज

मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावित लोगों को हरसंभव राहत व मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जनता को सूखा राशन दिया जाए। मेरूंड गांवों में राशन किट वितरित की जाए। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें