फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक पुलिस लाइन निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएम योगी, गंदगी देखकर हुए नाराज

Fri, 16 Nov 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने यहां पुलिसकर्मियों को मिलने वाले आवास पर अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन




निरीक्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के डीजीपी ओ पी सिंह, आईजोन सुजीत पांडेय व एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित कई अन्य अधिकारी थे। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों को अच्छी सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया था। इस निरीक्षण को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी ओ पी सिंह ने मुख्यमंत्री के निरीक्षण पर कहा कि योगी जी ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं सहित निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण किया। यह मेरी नौकरी में अब तक पहली बार है जब कोई सीएम निरीक्षण के लिए पुलिस लाइन आए और हमारी दिक्कतों को समझा।
विज्ञापन


निर्माणाधीन बैरक के बारे में डीजीपी बोले कि इसका निर्माण फंड की कमी से कुछ दिनों के लिए रुक गया था। जब ये बन जाएगा तो यहां चार कंपनी पीएसी के जवानों को रुकने की सुविधा मिल सकेगी।

डीजीपी ने कहा कि योगी ने निरीक्षण में कई जगह साफ-सफाई न मिलने पर नाखुशी भी जाहिर की और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें