फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौवा खड़ा करने से बीमारियों का इलाज नहीं होता, विस्तृत कार्ययोजना से मिलते हैं परिणाम: सीएम योगी

Sun, 01 Mar 2020 12:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर जागरुकता हो तो बहुत सारी संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। बीमारियों से निपटने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना और उस पर अमल की जरूरत होती है। बीमारियों का हौवा नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने ये बातें रविवार को लखनऊ के औरंगाबाद स्थित संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आज यहां आरोग्य मेले की पांचवी कड़ी आयोजित की जा रही है। अब तक चार कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं।

इसके तहत चिकित्सकीय जांच, रोगों का इलाज कराना व आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी करना। ये सभी कार्य आरोग्य मेले के माध्यम से किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अंतर विभागीय समन्वय से होने वाले कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने से संक्रामक बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा, थोड़ी बहुत साफ-सफाई, छिड़काव और जागरुकता से भी इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें