फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना व अर्धसैनिक बलों के शहीद की पत्नी व माता-पिता को 50 लाख रुपये व सरकारी नौकरी देगी योगी सरकार

Wed, 06 May 2020 03:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के निवासी सेना व अर्धसैनिक बलों के जवानों की शहादत पर शहीद की पत्नी व उसके माता-पिता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद के नाम पर एक सड़क का नामकरण किये जाने की भी व्यवस्था है।

विज्ञापन


जिसके तहत जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान अश्विनी कुमार यादव के परिवार को भी शासकीय प्रावधानों के अनुरूप सहायता दी जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर कहा कि मैं सभी शहीदों को पुन: नमन करता हूं। हमें एवं पूरे देश को आप पर गर्व है।

बता दें कि बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जवानों की जाति देखकर उनके परिवारों को मदद करने का आरोप यूपी सरकार पर लगाया था। मांग की थी कि आतंकी हमले में शहीद हुए गाजीपुर निवासी सीआरपीएफ जवान अश्विनी कुमार यादव के परिवार को भी 50 लाख रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। जिसके बाद योगी सरकार ने बयान जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने जारी किया ये बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें