मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फॉलोअर्स की संख्या टि्वटर पर बराबर हो गई है। दोनों के 14.1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। अखिलेश ने जुलाई 2009 में टि्वटर ज्वाइन किया था, जबकि योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2015 में ज्वाइन किया। टि्वटर पर दोनों के फॉलोअर्स की संख्या एक होने पर तमाम तरह की चर्चाएं एवं चुटकियों का दौर शुरू हो गया है और विधानसभा चुनाव को लेकर इसका आकलन भी लोग अपने अपने हिसाब से कर रहे हैं।