फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहस होनी चाहिए कौन राष्ट्रवादी है कौन सांप्रदायिक: सीएम योगी

Sun, 14 May 2017 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के केजीएमयू के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित महाराज सुहेलदेव हिंदू विजयोत्सव कार्यक्रम में कहा कि अगर देश का सच्चा ‌इतिहास लोगों के सामने आ गया तो जिन लोगों का जनता सम्मान करती है। उनका अपमान करेगी क्योंकि इस देश के इतिहास को राजनीतिक लाभ के लिए तोड़ा-मरोड़ा गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र के बारे में सोचते हैं, काम करते हैं उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है और जो बहुसंख्यकों को गाली देने वाले खुद को मानवतावादी बताते हैं।

उन्होंने कहा कि हम अपने पाठ्यक्रम में महापुरूषों की जीवनी को शामिल करेंगे, जिससे कि बच्चे अपने इतिहास के बारे में जानें। उन्होंने कहा कि ये काम आजादी के बाद से ही शुरू हो गया था। हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन को विद्रोह कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरएसएस की तारीफ की और कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ निस्वार्थ देश की सेवा कर रहा है। कुछ लोग इसे सांप्रदायिक बताते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें