फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसरों से बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ध्यान रखें कि निष्ठा व आचरण पर आंच न आए

Sat, 02 Nov 2019 12:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अफसरों को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों का पहली बार प्रभार पाने वाले 2014 बैच के आईपीएस अफसरों से कहा कि वे थानेदारों की तैनाती पारदर्शी तरीके से करें। सीएम शुक्रवार को लोकभवन में इन अधिकारियों से मुखातिब थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारी यह ध्यान रखें कि उनकी निष्ठा व आचरण पर कोई आंच न आए। आप सभी को समय से पूर्व जिलों का प्रभार दिया जा रहा है। यह उनके लिए महत्वपूर्ण दायित्व है। उनकी कार्यपद्धति से ही उनके कॅरिअर को दिशा मिलेगी।

आने वाला समय संवेदनशील है। इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी करें और योजना बनाकर जिलों में काम करें। लोकतंत्र में पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली होना चाहिए। इस लिहाज से वे धर्मगुरुओं, सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक संगठनों  से संवाद बनाकर काम करें तो नतीजे बेहतर आएंगे।
विज्ञापन


सीएम ने बेहतर पुलिसिंग के लिए फुट पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। पीस कमेटी की नियमित बैठकें करें और डायल 112 का रूट चार्ट तैयार कर, वाहनों को व्यवस्थित करें। उपद्रवी तत्वों पर निगाह रखकर जरूरत पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर सख्ती से निपटें। उन्होंने औरैया की एसपी सुनीति की सराहना की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें