फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला सशक्तीकरण थीम पर होगा योग

Wed, 11 Jun 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 20 और 21 जून को प्रतियोगिता होगी। महिला सशक्तीकरण थीम पर प्रस्तावित योग दिवस कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतिभागी विजेताओं को 5000 रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया कि परिसर में होने वाली प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा,दिल्ली, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के विद्यार्थी शामिल होंगे। संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के अलावा 18 आदर्श महाविद्यालय एवं लखनऊ के 33 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों से कुल 300 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
प्रथम विजेता को पांच हजार, द्वितीय विजेता को तीन हजार और तृतीय विजेता को दो हजार रुपये का इनाम मिलेगा। कार्यक्रम में योगासन, योग से जुड़े पोस्टर निर्माण,स्लोगन लेखन,समाहिक योगासन परिसंवाद व अन्य प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें