फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वस्थ तन और मन के लिए योग जरूरी

विज्ञापन
अवध विहार योजना स्थित भागीरथी एंक्लेव में तीन दिवसीय निशुल्क योग कार्यशाला
विज्ञापन
लखनऊ। अवध विहार योजना स्थित भागीरथी एंक्लेव में तीन दिवसीय निशुल्क योग कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को डॉ. पूजा सिंह ने महिलाओं को योग का प्रशिक्षण दिया। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के बैनर तले हुई कार्यशाला में उन्होंने योग के महत्व को भी बताया। कहा कि निरोगी काया के लिए योग बहुत जरूरी है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी को योग करना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर रेनू राय, प्रणिती पटनायक, वंदना मिश्रा, किरण सिंह, सुषमा राय, रेनू सिंह, नीलम राय, सुनीता सिंह और दीपशिखा वर्मा समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें