फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की गौरव शालीपरंपरा है योग : राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
योग करते विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सरोजनीनगर विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति, सेकंड इनिंग सीनियर सिटीजन क्लब, नगर निगम, विकासखंड सरोजनीनगर एवं अन्य संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में टीम राजेश्वर ने सहभागिता की। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, विचार और जीवन में संतुलन स्थापित करने की जीवन पद्धति है। स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।

योग करते विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

योग करते विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें