लखनऊ। यात्रियों की मांग एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल एक्सप्रेस तथा वाराणसी से इंदौर के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 20401/02 वाराणसी–लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में 27 जून से एक वातानुकूलित चेयर कार तथा एक स्लीपर कोच को स्थायी रूप से लगाया जाएगा। इससे बोगियों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी। इसी क्रम में 20413/14 वाराणसी–इंदौर द्वि-साप्ताहिक महाकाल एक्सप्रेस वाया लखनऊ में सात जुलाई से फर्स्ट व सेकंड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा। इससे ट्रेन में कोच की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 20415/20416 वाराणसी-इंदौर साप्ताहिक सुपरफास्ट महाकाल एक्सप्रेस वाया प्रयागराज में पांच जुलाई से फर्स्ट व सेकंड एसी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे।