फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विश्वभर को आपस में जोड़ता है योग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार के दूसरे दिन बुधवार को देश-विदेश के विद्वानों ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। सभी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन




जापान से जुड़े प्रो. टिम हॉफमेन ने कहा कि योग विश्वभर को आपस में जोड़ता है। यह विज्ञान और अध्यात्म, स्वास्थ्य और सामंजस्य को भी पास लाता है। श्रीलंका से कथक नृत्य विशेषज्ञ डॉ. पतुम चामरा ने कहा कि योग और नृत्य का संगम मानसिक स्पष्टता और आत्मिक ऊर्जा भी देता है।

अयोध्या से जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा कि योग मानवीय संवेदना को बनाए रखता है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के योग शिक्षक डॉ. आलोक तिवारी और योग विशेषज्ञ एवं आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. ओम नारायण अवस्थी, महागामी गुरुकुल छत्रपति सांभाजी नगर की शास्त्रीय नृत्यांगना एवं निदेशक डॉ. पार्वती दत्ता और योग साधक डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने विचार रखे। भातखंडे विवि की कुलपति मांडवी सिंह और कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें