फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: याचिका खारिज, यजदान अपार्टमेंट पर चलने लगा हथौड़ा, नजूल की जमीन पर बना है अपार्टमेंट, हाईकोर्ट में आज सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में प्राग नरायन रोड पर नजूल की जमीन पर बने 48 फ्लैट के छह मंजिला यजदान अपार्टमेंट के लोगों की याचिका खारिज हो गई। इसके चलते एलडीए ने एक बार फिर अपार्टमेंट को पूरी तरह जमींदोज करने के लिए सोमवार से हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया। 50 से अधिक कामगार छत एवं दीवारें गिराने में शाम तक जुटे रहे। उधर, मंगलवार को हाईकोर्ट में प्रकरण की सुनवाई है।
विज्ञापन

कामगारों ने सोमवार को अपार्टमेंट का एक हिस्सा तो लगभग क्षतिग्रस्त कर दिया। जोन छह के प्रभारी (प्रवर्तन) राम शंकर ने बताया कि अपार्टमेंट की तरफ से लोग शासन में गए थे, पर इन्हें राहत नहीं मिली। अब अपार्टमेंट तोड़ने में कोई बाधा आने की उम्मीद कम है। यहां 36 परिवारों ने फ्लैट खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें