फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू हुआ यातायात माह, दोपहिया वाहनों पर दोनों सवारियों का हेलमेट लगाना जरूरी

Fri, 01 Nov 2019 11:40 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी में एक नवंबर (आज) से शुरू हो रहे यातायात माह पर विशेष अभियान चलाकर न सिर्फ लोगों को जागरूक किया जाएगा, बल्कि नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। एएसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि यातायात माह के दौरान जीवन रक्षा हेलमेट, शीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र से जुड़े नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा। इसके साथ एकल दिशा व रॉग साइड चलने वालों पर विशेष नजर रहेगी।

विज्ञापन


इस बार यातायात माह ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ के स्लोगन के साथ मनाया जाएगा। 1090 चौराहे से शुक्रवार शाम 4 बजे विशेष अभियान का उद्घाटन एडीजी जोन एसएन साबत, आईजी रेंज एसके भगत और आईजी यातायात दीपक रतन करेंगे। एक महीने में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी शुरू किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला, नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे और नियमों से संबंधित पर्चे बांटे जाएंगे।

नाबालिग के हाथ में न दें वाहन
एएसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक, पूरे महीने में दो पहिया पर दोनों सवारियों (चार वर्ष से ऊपर) के हेलमेट व तीसरी सवारी, निर्धारित गति सीमा से तेज चलाने वाले वाहन चालक, चार पहिया वाहन में शीट बेल्ट, वाहन चलाते वक्त नशा व मोबाइल का प्रयोग करने वाले, नाबालिग के हाथ में वाहन, बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट, लाइसेंस व बीमा प्रमाण पत्र वाले और एकल दिशा व रॉन्ग साइड में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अगर इसके बाद भी कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर तय है जुर्माना
अपराध--पहले--अब
हेलमेट न पहनने पर--100--1000
सीट बेल्ट न लगाने पर--100--1000
मोबाइल से बात करने पर--1000--5000
खतरनाक ड्राइविंग पर--1000--5000

इंश्योरेंस न होने पर--1000--2000
बिना डीएल--500--5000
ओवर स्पीडिंग--400--1000
बिना परमिट--5000--10000
(नोट : जुर्माना रुपये में है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें