फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 मीटर लंबी दौड़ में यश सबसे तेज धावक

Sun, 19 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नगराम। उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवलर के मैदान पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें न्याय पंचायत स्तर के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर 50 मीटर लंबी दौड़ बालक वर्ग में शिवलर विद्यालय के यश पहले और गोसाईंगंज-दो विद्यालय के अंश दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


100 मीटर लंबी दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गोसाईंगंज-दो के छात्र अर्जुन पहले और रज्जाकपुर विद्यालय के शौर्य द्वितीय रहे। 200 मीटर लंबी दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गोसाईंगंज-दो के अंकुश प्रथम व प्राथमिक विद्यालय रतियामऊ के रोहित द्वितीय रहे। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गोसाईगंज-दो की फातिमा ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में रतियामउ की छात्रा स्वाति अव्वल रहीं।



200 मीटर लंबी दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गोसाईंगंज-दो की सोना ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के बीच हुई 100 मीटर लंबी दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेली के लकी को पहला स्थान मिला। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेली की छात्रा प्रतिज्ञा प्रथम रही। 200 मीटर लंबी दौड़ बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवलर के छात्र अविनाश पहले तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बेली के छात्र लकी दूसरा स्थान पर रहे। 600 मीटर की दौड़ में शिवलर स्कूल के इस्माइल प्रथम रहे। गोला फेंक में बेली स्कूल के आदित्य अव्वल रहे। बालिका वर्ग में बेली स्कूल की प्रतिज्ञा ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में बेली स्कूल के आदित्य ने बाजी मारी। खो-खो प्रतियोगिता में रतियामऊ स्कूल की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में संकुल प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य, अबुल कासिम अब्बासी, मीना गुप्ता, शशि किरण, गीता मिश्रा दीपा, उमा सिंह, अंजना सिंह, रामकृष्ण, जान्हवी शरण सिंह, दामिनी, प्रभा पांडेय, राजीव व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संकुल प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें