आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के दौरान मुलायम सिंह, अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव एक साथ नजर आए। विवाद के बाद ये पहला मौका था जब यादव परिवार के ये चारों दिग्गज एक साथ, एक मंच पर मौजूद रहे। इतना ही नहीं शिवपाल ने रामगोपाल के तो रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह के पैर भी छुए। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा में हुए विवाद के बाद पहला कार्यक्रम था जब मुलायम सिंह, अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव एक साथ नजर आए। मौका था आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन का। इस कार्यक्रम में आजम खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
बीते कई दिनों से यादव परिवार के ये सदस्य कार्यक्रमों में एक-दूसरे का सामना करने से बच रहे थे लेकिन आज एक साथ ये चारों दिग्गज एक मंच पर दिखाई दिए।
4 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
आज लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने सीएम अखिलेश यादव रथ से पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की शुरुआत में चाचा शिवपाल ने अखिलेश की जमकर तारीफ की वहीं मुलायम सिंह भी अखिलेश के काम की तारीफ करते दिखे।
विज्ञापन
6 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं शिवपाल यादव का मंच पर जैसे ही रामगोपाल से सामना हुआ उन्होंने तुरंत झुककर उनके पैर छू लिए वहीं हाल ही में पार्टी में वापसी कर चुके रामगोपाल यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के मंच पर पैर छुए।