फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10 दिन से एक्सरे ठप, मरीज बेहाल

Mon, 05 Feb 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन को ठीक करने में संबंधित कंपनी रुचि नहीं ले रही है। इससे विपरीत स्थित पैदा हो रही है। मरीज जांच के लिए भटक रहे हैं तो भर्ती मरीजों का भी एक्सरे प्रभावित है। बार-बार संपर्क करने के बाद भी मशीन ठीक न कराने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. महेंद्र मौर्या ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर कंपनी की शिकायत की है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के लगी डिजिटल एक्सरे मशीन बीती 24 जनवरी से काम नहीं कर रही है। रोज 100 से लेकर 150 मरीज एक्सरे जांच न होने के कारण वापस लौट रहे हैं। पोर्टेबल मशीन से वार्डों में भर्ती व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। ओपीडी के मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। शासन स्तर से साइरेक्स कंपनी को एक्सरे मशीन के मरम्मत का ठेका दिया गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजे पत्र में सीएमएस ने स्पष्ट किया कि मशीन को ठीक करवाने के लिए कंपनी के मैनेजर, डिवीजनल मैनेजर व स्थानीय इंजीनियर से बार-बार संपर्क किया, लेकिन कंपनी ने अब तक मशीन को ठीक नहीं कराया। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक से व्यक्तिगत रुचि लेकर मशीन को ठीक कराने का अनुरोध किया है, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन


साइरेक्स कंपनी के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन एक्सरे मशीन को ठीक नहीं कराया गया। इसी कारण स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा गया है, जिससे जल्द ही मशीन ठीक होने से मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन

डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें