फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Mon, 05 Feb 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पिछले तीन दिन से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिस कारण सर्दी से राहत मिली थी। इस दौरान हवा में असुंतलन कायम होने से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन


ठंडी हवा चलने के साथ बदली छाने से लोगों को एक बार फिर मौसम के बदले रुख का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को सुबह से बदली छाई रही और कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई, इसके बाद हवा तेज चलने से शीतलहर रही। शाम के समय कोहरे की हल्की धुंध रही।
जिस तरह से मौसम बदला है, उसने किसानों को परेशान कर दिया है। किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि ओलावृष्टि हुई तो सरसों की फसल को नुकसान होगा। दलहन की फसल भी खराब होगी। गेहूं की फसल को नुकसान नहीं होगा लेकिन अन्य फसलों पर विपरीत असर पड़ेगा। असल में इस वर्ष जनवरी में तापमान औसत से बहुत कम रहा। जबकि दिसंबर 2023 तक तापमान औसत से अधिक रहा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान आठ डिग्री की गिरावट के साथ 19 डिग्री रिकार्ड किया गया तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। इसमें भी एक डिग्री की गिरावट रही।
छाई रहेंगे बादल
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ अजय मिश्रा ने बताया कि भारत मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रायबरेली समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में बदली छाई रहेगी। रायबरेली में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। भारत मौसम विभाग ने रायबरेली में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें