फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने लगाया मरीज को फोन तो लग गया चंडीगढ़, युवती ने सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ ने लगाया मरीज को फोन तो लग गया चंडीगढ़, युवती ने सुनाई खरी खोटी
विज्ञापन

राजधानी में अस्पतालाें में जांच कराने आ रहे लोग गलत मोबाइल नंबर और पता दर्ज करवा रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्यकर्मियों को खरीखोटी सुननी पड़ रही है।
रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी मिश्रा ने पॉजिटिव मरीज को फोन किया। फोन चंडीगढ़ में रहने वाली एक लड़की ने उठाया। डॉ. मिश्रा ने जब कोरोना मरीज के बारे में जानकारी मांगी तो उसने इनकार कर दिया।
डिप्टी सीएमओ ने सूचना न छिपाने की हिदायत दी तो युवती ने अंग्रेजी में गालियों की बौछार कर दी। रविवार को गलत नंबर व पता लिखाने वाले सात मरीजों को ट्रेस किया गया।
विज्ञापन

कोरोना जांच कराने अस्पताल आ रहे मरीज गलत नंबर देकर अधिकारियों को परेशान कर रहे हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जब डॉक्टर मरीज को ट्रेस करने के लिए फोन करते हैं तो महिलाएं उनको फटकार लगा रही हैं।
अब तक करीब 2500 संक्रमित मरीज ऐसे मिले हैं, जिन्होंने गलत नंबर व पता लिखवाया था। पिछले छह दिनों में 60 नए मरीज सामने आए हैं जिनके द्वारा दी गयी जानकारी गलत पायी गयी।
डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी मिश्रा ने बताया कि कई लोगों ने अपनी जांच कराने के दौरान गलत नंबर दर्ज कराए हैं। दिए गए मोबाइल नंबर पर जब फोन किया जाता है तो कॉल लखीमपुर, प्रयागराज, बिहार व हरियाणा में लग जा रही है।
इससे अपशब्द सुनने को मिल रहे हैं। कई लोगों ने अपना आधार नंबर व गांव वाला पता दिया है, लेकिन वर्तमान पता नहीं दिया। इससे उन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा गड़बड़ी निजी लैब में जांच कराने वालों के दस्तावेजों में मिल रही है। उन्हें नोटिस दिया गया है। केजीएमयू में भी कई मरीजों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें