फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा न करें, टिकट कैंसिल हो सकता है

Sun, 25 Aug 2013 08:19 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित रेल यात्रा के लिए अब जरूरी हो गया है कि रेलवे आरक्षण फार्म भरने में सजगता बरती जाए।
विज्ञापन


सीट आरक्षण फार्म में दी जाने वाली जानकारियों की सत्यता का परीक्षण किया जाएगा। जानकारी असत्य पाए जाने पर यात्री का टिकट रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही यात्री को बिना टिकट मानते हुए रेलवे प्रशासन जुर्माना भी वसूल करेगा।

यह जानकारी शुक्रवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण फार्म की जांच करने के लिए रेलवे प्रशासन अतिरिक्त कर्मचारियों की टीम बना रहा है।
विज्ञापन


आगामी त्योहार व शीतकाल सत्र के दौरान आरक्षण की सुविधा को सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने यहा कार्य योजना तैयार की है। अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त आरक्षण भी काउंटर भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन


जालसाजी व टिकट दलालों के अलावा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सभी आरक्षण कार्यालयों में वाणिज्य सतर्कता निरीक्षकों के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती होगी। इस दौरान विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें