फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3587 ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में होंगे बदलाव

Thu, 23 Jul 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में आवेदकों की संख्या चार लाख पार कर जाने की वजह से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरव्यू के पहले लिखित परीक्षा कराने पर विचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस पद पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई को पूरी हो रही है।

आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त 3587 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बीत चुकी है।

आवेदक गुरुवार तक आवेदन फीस जमा कर सकते हैं और 25 तक ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने का मौका दिया गया है। आयोग ने विज्ञापन में सिर्फ साक्षात्कार के जरिये भर्ती की बात कही है। पर, अधिक आवेदन आने पर स्क्रीनिंग (छटनी) कराने का विकल्प खुला रखा है।
विज्ञापन

अब तक सब्मिट कर चुके 4.15 लाख आवेदन

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 4.15 लाख आवेदन सब्मिट कर चुके  हैं। यह संख्या बढ़नी तय है।

यदि विज्ञापन में निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर श्रेष्ठताक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाने पर विचार किया जाए तो भी बात नहीं बन पाएगी। इतने आवेदकों का सीधे इंटरव्यू संभव नहीं है।

ऐसे में आयोग स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिये अच्छे अभ्यर्थियों की छंटनी करने पर विचार कर रहा है।

स्क्रीनिंग टेस्ट लिखित परीक्षा के रूप में होगा। हालांकि आयोग ने अंतिम निर्णय ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की तिथि बीतने के बाद करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें