फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नॉन टीचिंग पद के लिए लिखित परीक्षा 3 अप्रैल को

विज्ञापन
केजीएमयू
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। केजीएमयू प्रशासन के जरिये जारी सूचना के तहत यह लिखित परीक्षा बीते माह तीन अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्रों की जानकारी अभ्यर्थियों को अलग से सूचित की जाएगी।
विज्ञापन

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इनमें टेक्निकल ऑफिसर (मेडिकल परफ्यूजन), टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी, न्यूक्लियर मेडिसिन, डेंटल ग्रेड-2), मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, जूनियर मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट, मेडिकल सोशल ऑफिसर, रिसेप्शनिस्ट व असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें। परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक निर्देश समयानुसार जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें