लखनऊ। प्रसिद्ध कवि व चित्रकार डॉ. जगदीश गुप्त की जन्मशताब्दी और कवि दिवस के अवसर पर सोमवार को बौद्ध शोध संस्थान में कार्यक्रम काा आयोजन किया गया। इस माैके पर डॉ. जगदीश गुप्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शशि श्रेया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर हरिमोहन वाजपेयी, रेणुका वर्मा, डॉ. सुरेशपति त्रिपाठी, डॉ. अमिता दुबे सहित कई साहित्यकारों को सम्मान पत्र और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य सूर्य प्रसाद दीक्षित ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. उमाशंकर शुक्ल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. ओंकारनाथ द्विवेदी और प्रो. अलका पांडेय माैजूद रहीं। इस अवसर पर डॉ. जगदीश गुप्त पर केंद्रित पत्रिका अभिदेशक व ओमजी मिश्र की दो पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ।