फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sat, 04 Oct 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कुश्ती के दौरान दांव लगाते पहलवान।
विज्ञापन
नगराम। समेसी का मजरा शुकलवा गांव स्थित संत देवादास की तपोस्थली पर विजयादशमी पर्व पर आयोजित दशहरा मेले में दंगल का आयोजन किया गया। दूरदराज से आए पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। विजयी पहलवानों को आयोजक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पहली कुश्ती में खुझौली के कुलदीप ने जीत हासिल की। भावाखेड़ा के जयचंद ने हैदरगढ़ के सुजीत पटकनी दी। मुजफ्फरपुर के सूर्या ने सिकंदरपुर के अशोक को चित किया। रायबरेली के संदीप ने बाराबंकी के रामू को हराया। दंगल में करीब 24 पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों में विजयी पहलवानों को मेला कमेटी के संरक्षक रत्नेश मौर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेला कमेटी सचिव शिव ओम शुक्ला, आयोजक अभिनेंद्र मौर्य सहकारी समिति के अध्यक्ष संत शरण मौर्य, योगेश मौर्य, अरुणेंद्र मौर्य, संजय चौधरी, रामफेर राजपूत, जितेंद्र मौर्य, अजीत यादव, पुष्कर अवस्थी, अजीत के अलावा काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें