फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेसलिंग गोल्ड कप के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाया दम

विज्ञापन
रेसलिंग गोल्ड कप के दूसरे दिन मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी। 
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हाॅल में चल रहे रेसलिंग गोल्ड कप के दूसरे दिन पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसके अंतर्गत विवेक (पश्चिम फाइटर) ने सचिन शर्मा ( ब्रज स्टोर्म) को पराजित किया, जबकि 53 किग्रा महिला वर्ग में पूनम सोलंकी ने दांव लगाकर नेहा यादव को हराया।
विज्ञापन


65 किग्रा पुरुष वर्ग के तहत कुलदीप राणा ने सिद्धार्थ को पराजित किया। 57 किग्रा महिला वर्ग में गामिनी (ब्रज स्टोर्म) ने रिया (पश्चिम फाइटर) को मात दी, जबकि 74 किग्रा पुरुष वर्ग में विकल (पश्चिम फाइटर) ने रितेश कुमार यादव (ब्रज स्टोर्म) को शिकस्त दी। आयोजन के 65 किग्रा बालिका वर्ग में ऋतु नागर ने प्रियंका (ब्रज स्टोर्म) और 86 किग्रा पुरुष वर्ग में विवेक (बृज स्टोर्म) ने ऋषभ (पश्चिम फाइटर) को पराजित किया।

महिला 65 किग्रा में इतिशा (पश्चिम फाइटर) ने ढाक दाव लगाकर अवंतिका (ब्रज स्टोर्म) को पटकनी दी। इसके अलावा पुरुष 86 किग्रा में उपहार शर्मा (ब्रज स्टोर्म) ने अंकाें के आधार पर विशाल (पश्चिम फाइटर) को हराया। इससे पहले रामवीर सिंह (विधायक, मुरादाबाद) ने आयोजन स्थल पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह। रेसलिंग गोल्ड कप के निर्णायक मुकाबले बुधवार को आयोजित किए जाएंगे।

रेसलिंग गोल्ड कप के दूसरे दिन मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें