ठाकुरगंज निवासी और भाजपा मीडिया प्रभारी मौला अली ने रविवार सुबह जब अपने घर के दूसरे कमरे का दरवाजा खोला तो वे हैरान रह गए। कमरे में कल रात रुके रेशम सिंह (26) का शव फांसी पर लटका मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
बताया गया कि हरदोई का रहने वाला रेशम सिंह शनिवार रात अपने दोस्त वारिस गाजी के साथ मौला अली के घर आया था। उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था इसलिए वह वहीं रुक गया। सुबह 10 बजे के करीब मौला अली ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, न खुलने पर बाहर से दरवाजा खोला गया तो देखा कि रेशम सिंह ने कमरे में लगे छत वाले पंखे में चादर व दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है।
सूचना पर पहुंचे एसआई विनय मिश्रा ने मौक-ए-वारदात की जांच की। बताया गया कि मृतक अविवाहित और राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी था। उसे सीएम योगी सम्मानित कर चुके हैं। रेशम अंतरराष्ट्रीय पहलवानी का गोल्ड मैडल भी हासिल कर चुका है। बताया गया कि कल रेशम का मोबाइल गिर गया था जिससे वह परेशान था।