फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
पीले वस्त्रों में किया गया मां का श्रृंगार।
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र की षष्ठी तिथि पर बृहस्पतिवार को मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर के कई मंदिरों में पीले वस्त्रों, फूलों और फलों से मां का विशेष शृंगार कर दरबार सजाया गया। दिनभर भजन-कीर्तन गूंजते रहे। प्रसाद वितरण भी होता रहा।
विज्ञापन


भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि मांगी। चंद्रिका देवी मंदिर में माता का फूलों से शृंगार किया गया। बक्शी का तालाब स्थित 51 शक्तिपीठ मंदिर में सप्तमी पर भक्तों का तांता लगा रहा। यहां भी माता का शृंगार पीले वस्त्रों से किया गया। भक्तों ने पिंडी पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया।



बच्चों को प्रसाद में मिली टॉफी और चॉकलेट



शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंदिर में माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। यहां मां का दरबार बिस्किट, टॉफी और चॉकलेट से सजाया गया। दर्शन के बाद प्रसाद में बच्चों को मिठाइयों और टॉफियों बांटी गईं।
विज्ञापन


फूलों और फलों से सजा माता का दरबार

चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर में माता का शृंगार गुलाब, चमेली, गेंदा समेत विभिन्न फूलों की लाड़ियों से किया गया। सेब, केला, अनार, और अंगूर जैसे फलों से भी माता को सजाया गया। मंदिर के महंत शुभम पांडे के मुताबिक, भक्तों को फलाहारी प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें