फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देव दीपावली पर 2.51 लाख दीपों से होगा पूजन

विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने प्रेसवार्ता की। 
विज्ञापन
लखनऊ। देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पांच नवंबर को 2.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर देवों का आह्वान किया जाएगा। यह जानकारी मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने एक प्रेसवार्ता के दौरान रविवार को दी। नमोस्तुते मां गोमती कार्यक्रम का आयोजन तीन दिवसीय होगा। तीन नवंबर को छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रतियोगिताएं होंगी। रंगोली और वेदी सज्जा प्रतियोगिता भी होगी। अंतिम दिन दीप सज्जा और महा आरती के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। इस दौरान जगदीश गुप्त अग्रहरि, सत्य प्रकाश गुलहरे, शेखर कुमार, राजीव श्रीवास्तव, अजय तिवारी, प्रेम तिवारी, अमित श्रीवास्तव, मालिनी चतुर्वेदी और उपमा पांडेय की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें