फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां कात्यायनी का पूजन, मंदिरों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
बड़ी काली जी मंदिर में लगी कतारें। -मंदिर समिति
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र के छठे दिन देवी मंदिरों में मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप का शृंगार कर विधि-विधान से पूजन किया गया। शहद व फलों का भोग लगाया गया। राजधानी के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंचना शुरू हो गए। दिनभर मां के जयकारें गूंजते रहे। शाम को कीर्तन और जागरण के दौरान देवी गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन


चौक स्थित बड़ी कालीजी मंदिर और शास्त्रीनगर स्थित दुर्गा मंदिर में मां के कात्यायनी स्वरूप का पीले वस्त्रों, फलों, फूलों से भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का आवागमन जारी रहा। मंदिर के संत विवेकानंद गिरी बाबा ने मां कात्यायनी के स्वरूप का दिव्य वर्णन करते हुए कहा कि मां कात्यायनी शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक हैं। मां का यह स्वरूप भक्तों के जीवन से सभी बाधाओं को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करता है। चौपटिया स्थित संदोहन देवी मंदिर में मां का अर्धनारीश्वर रूप में शृंगार किया गया जिसे देखने को भक्तों की भीड़ उमड़ी। चंद्रिका देवी मंदिर और बख्शी का तालाब स्थित 51 शक्तिपीठ मंदिर में भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

बड़ी काली जी मंदिर में लगी कतारें। -मंदिर समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें