फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया उत्तम त्याग

विज्ञापन
जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया उत्तम त्याग। स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। जैन मंदिरों में इस दिनों दशलक्षण पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को आंतरिक आसक्तियों, इच्छाओं और मोह का परित्याग करने के उद्देश्य से उत्तम त्याग धर्म का संकल्प लिया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र पहनकर तीर्थंकर शीतलनाथ भगवान का अभिषेक किया और विश्व शांति मंत्र उच्चारण के साथ शांति धारा की।
विज्ञापन


शांति धारा के उपरांत जैन महिलाओं ने भक्ति भाव से आरती और भक्ति नृत्य भी किया। इस दिन विशेष रूप से भगवान शीतलनाथ की धूप दशमी के दिन पूजा अर्चना की और अष्ट कर्मों के नाश की भावना के साथ ओम श्री शीतलनाथ जिनेंद्राये अष्ट कर्म धूपम निर्वामपति स्वाहा... का मंत्र जाप किया। धूप को अग्नि में डालकर विश्व शांति की कामना की गई। अखिल भारतीय युवा परिषद दिगंबर जैन महासमिति के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि चौक, याहियागंज, सहादतगंज, चारबाग, ऐशबाग, अमीनाबाद, गोमती नगर, आशियाना, गुडंबा और डालीगंज में स्थित जैन मंदिरों में पूजन के साथ ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें महिला मंडल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें